MP में FPO से किसानों को मिल रही जिन्दगी की नई राह , मैहर में बोले कृषि मंत्री कमल पटेल

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से गाँव में रहने वाले लोगों को उनके मकान का मालिकाना हक प्रदान किया है।

minister

FPO changing Farmers life: किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को सतना जिले के मैहर में "मैहर कृषक उत्पादक संगठन'' एवं मझगवाँ के ग्राम पगारकलां में "गैवीनाथ सब्जी एवं दुग्ध उत्पादक संगठन'' के कार्यालयों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एफपीओ से कृषकों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। सांसद श्री गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जन-प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा संबद्ध कृषकों को कृषि के लिये बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। एफपीओ कृषकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद, दवाई इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ उपज की मॉर्केटिंग की व्यवस्था भी करते हैं। प्रदेश में निरंतर एफपीओ का गठन किया जा रहा है। मैहर में गठित एफपीओ निश्चित ही किसानों के लिये फायदेमंद होगा।

कृषि मंत्री ने मझगवाँ में "गैवीनाथ सब्जी एवं दुग्ध उत्पादक संगठन'' कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि समूह के गठन से किसानों को मदद मिलेगी। किसानों को सब्जी एवं दूध की तकनीकी जानकारी मिलने से उत्पादन बढ़ेगा। क्षेत्र में पैक्ड दूध, क्रीम, मक्खन, दही, पनीर, कस्टर्ड, फ्रोजन सब्जियों के संबंध में नवीनतम जानकारियाँ मिलेंगी, जिससे किसान अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+