MP News: मकान में लगी भीषण आग, पति पत्नी समेत बच्चों 4 लोगों की जलकर मौत, देवास की घटना
Dewas Fir News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र की है। आग पहले मकान के नीचे स्थित डेयरी में लगी, जो धीरे-धीरे विकराल रूप ले गई और पूरे भवन में फैल गई।
घटना के समय, दूसरी मंजिल पर एक ही परिवार के चार लोग - पति-पत्नी और उनके दो बच्चे - सो रहे थे। आग ने उन्हें जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान दिनेश, उनकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही देवास नगर निगम की फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिनेश पेशे से कारपेंटर थे और घर के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलाते थे। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 4 से 4:30 बजे के बीच हुई और जिस घर में आग लगी, वह मदन सोलंकी का था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, कुल 4 बैठकें, इन मुद्दे पर हुआ हंगामा












Click it and Unblock the Notifications