MP: छिंदवाड़ा में कोयला खदान की चट्टान गिरने से 4 मजदूरों की मौत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोयला खदान की चट्टान गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि, अंदर काफी मजदूर अभी दबे हुए है जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन, इस मामले में WCL प्रबंधन रेस्क्यू पूरा होने तक कुछ भी कहने से बच रहे है।

Four laborers died due to stone falling in Chhindwara

परासिया तहसील के नेहरिया गांव में वेस्टर्न कोलफील्ड की अंडरग्राउंड कोयला खदान हैं। जिसमें गुरुवार की सुबह शिफ्ट में काम करने के लिए मजदूर घुसे थे। उसी दौरान खदान के ऊपर चट्टान गिर गई। जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं, 4 लोगों के मौत की भी खबर आ रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, बीएसएफ और डब्ल्यूसीएल रेस्क्यू शुरू कर दिया है। डब्लूसीएल प्रबंधन का कहना है कि जब तक रेस्क्यू पूरा नहीं हो जाता है वे कोई भी आंकड़ा सही नहीं बता पाएंगे। हालाकि, अंदर मौजूद कामगारों की मानें तो चार लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर राहत दल और सीआईएसएफ का दल पहुंचा है जो घायलों को निकालने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+