MP News: प्रत्येक परिवार को रोजगार देने का फार्मूला, भाजपा की मोहन यादव सरकार एक्शन मोड़ में
MP employment News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर सजग नजर आ रही है। दरअसल, पहले ही कैबिनेट की बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर सीएम यादव ने अफसरों को काम में जुटा दिया है। बैठक में अफसरों को मिशन मोड पर काम करने के निर्देश सीएम यादव दे चुके है।
अब भाजपा के संकल्प पत्र पर अफसरों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के छात्रों को 12वीं तक मुक्त शिक्षा देने के संकल्पों पर अफसरों ने काम करना शुरू कर दिया है।

बता दे भाजपा के संकल्प पत्र के 10 प्रमुख भाग है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। इसके साथ ही खुले में मांस बिक्री पर भी मोहन सरकार ने रोक लगा दी है। इसके अलावा रजिस्ट्री के साथ नामांतरण किए जाने, हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेज बनाने, विद्यार्थियों की अंक सूची रखना, डीजी लॉकर का निर्माण करने, आदमन अपराधियों की जमानत रद्द करने, तेंदूपत्ता संग्रहण पर राशि बढ़ाए जाने के निर्णय भी मोहन यादव ले चुके हैं।
मिलेगा रोजगार या स्वरोजगार
अब भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं को उत्तम शिक्षा देकर सक्षम युवा तैयार करने के संकल्प पर विभागों ने काम शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वन करते हुए प्रदेश के हर परिवार में कम से कम एक को रोजगार अथवा स्वरोजगार के अफसर उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग इस पर अन्य विभागों के समन्वय से काम करेगा।
12वीं तक मुफ्त शिक्षा
मध्य प्रदेश की जो गरीब परिवारों के बच्चे हैं उन्हें कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। हर साल ₹1200 की वार्षिक सहायता स्कूल बैग किताबें और यूनिफार्म के लिए दिए जाएंगे। इस पर स्कूल शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मिड डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी परोसा जाएगा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर 10000 तक स्टायफंड देने की योजना पर काम पहले से ही हो रहा है इस पर अब और अधिक फोकस किया जाएगा।
प्रत्येक संभाग में एमपीआईटी
प्रदेश के प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का गठन किया जाएगा आईआईटी की तर्ज पर इसका निर्माण किया जाएगा। इनके जरिए प्रदेश की युवाओं का कौशल निखारने और उन्हें रोजगार उन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से निकले युवाओं को सीधे नामी गिरामी कंपनियों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications