मणिशंकर अय्यर के बयान पर आई शिवराज चौहान की प्रतिक्रिया, कहा- INDI गठबंधन के नेताओं को बताया दिवालिया
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई है। वहीं, अब अय्यर के बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सीएम ने कहा कि INDI गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन ने शुक्रवार 10 मई को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीडिया ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पूर्व सीएम चौहान से सवाल किया। जिसके जवाब में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि INDI गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं और बुद्धि और विवेक उन्होंने खो दिया है।

पूर्व सीएम चौहान ने आगे कहा कि मणिशंकर जी यह UPA की ढीली-ढाली सरकार नहीं है, आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं...भारत ने साफ कहा है कि वह किसी को छेड़ेगा नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा भी नहीं, भारत डरने वाला नहीं है। वहीं, मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर अभी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करना चाहिए। क्योंकि, पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications