MP News: पोते के चक्कर में बुरे फंसे पूर्व मंत्री कमल पटेल, फोटो वायरल होने पर हो गया बड़ा एक्शन

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने पोते के साथ वोट डालते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने पूर्व मंत्री पर एसडीएम द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा पोलिंग के पीठासीन अधिकारी तत्काल निलंबित कर दिया गया है। जबकि सेक्टर प्रभारी को निलम्बित करने की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Kamal Patel voting with grandson

दरअसल सात मई को हुए लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान पूर्व मंत्री कमल पटेल ने जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज पर बने मतदान केंद्र पर वोटिंग किया था। वोटिंग के दौरान पटेल के साथ उनका नाबालिग पोता भी दिखाई दे रहा था। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। जिस पर लेकर कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में अब प्रशासन ने कार्रवाई की है।

पूरे मामले पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है। हरदा के डीएम (जिला दंडाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ) आदित्य सिंह ने चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। मतदान केंद्र क्रमांक 107 (पालीटेक्निक कालेज स्थित मतदान केंद्र ) की पीठासीन अधिकारी श्रीमती शर्मीला पाटिल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि कि हरदा के मतदान केंद्र क्रमांक 107 पालीटेक्निक कालेज स्थित मतदान केंद्र पर सात मई को पूर्व मंत्री कमल पटेल, पत्नी और नाबालिग पोते के साथ वोट डालने गए थे। पोते के साथ का फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग से मामले में शिकायत की थी। रविवार को चुनाव आयोग ने कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके बाद तत्काल हरदा विधानसभा के मतदान केन्र्द क्रमांक 107 की पीठासीन अधिकारी शर्मीला पाटिल को तत्काल सस्पेंड कर दिया। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+