पूर्व डकैत मलखान सिंह ने चुनाव मैदान में उतरकर सरपंच प्रत्याशी के लिए किया नामांकन दाखिल
पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने गुना की सुनगियाई ग्राम पंचायत से भरा सरपंच प्रत्याशी के लिए नामांकन
गुना, 8 जून। बीहड़ का रास्ता छोड़ चुके पूर्व डकैत मलखान सिंह अब राजनीति के रास्ते पर चल पड़े हैं। पूर्व डकैत मलखान सिंह ने सरपंची के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया ।है गुना जिले की सुनगयाई ग्राम पंचायत से पूर्व डकैत मलखान सिंह ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

डकैत मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह ने भी भरा नामांकन
डकैत मलखान सिंह ने ग्राम पंचायत सुनगियाई से अपना नामांकन दाखिल कर दिया ,है लेकिन खास बात यह है कि पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह भी चुनाव मैदान में उतर आई हैं। अपने पति के साथ साथ वह भी अब सुनगियाई ग्राम पंचायत से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। कुल मिलाकर पति और पत्नी दोनों ही सरपंची के प्रत्याशी के रूप में एक दूसरे के विरोध में नज़र आएंगे।
आत्मसमर्पण के बाद आरोन में मिली थी मलखान सिंह को जमीन
पूर्व डकैत मलखान सिंह को आत्मसमर्पण के बाद आरोन इलाके में सरकार द्वारा जमीन दी गई थी। तभी से मलखान सिंह का गुना से संबंध जुड़ गया है। लंबे समय तक बीहड़ से दूर रह रहे मलखान सिंह समाज की मुख्यधारा में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने राजनीति में आने का भी मन बना लिया है।
अगर मलखान सिंह जीते तो महिलाओं से घिरे नजर आएंगे
अगर मलखान सिंह सरपंच का चुनाव जीतते हैं तो वे महिलाओं से घिरे नजर आएंगे, क्योंकि इस पंचायत के 12 वार्ड की सभी उम्मीदवार महिलाएं ही हैं जो कि निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। ऐसे में मलखान सिंह एक अकेले पुरुष प्रत्याशी हैं जबकि बाकी सभी प्रत्याशी महिलाएं ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications