MP News: मध्य प्रदेश में पहली बार 10वीं और 12वीं के खराब रिजल्ट वाले प्राइवेट स्कूलों पर भी होगी कार्रवाई

MP Board News: मध्य प्रदेश में शिक्षण सत्र 2024-25 में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतर आए, इसको लेकर अभी से माध्यमिक शिक्षा मंडल एक्टिव मोड में आ गया है। प्राइवेट स्कूलों का परिणाम सोच के मुताबिक नहीं आने पर माध्यमिक शिक्षा मंडल इसे लेकर खासा चिंतित हो गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल निजी स्कूलों के परिणाम सही नहीं आने पर निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्लान तैयार कर रहा है यह पहला मौका होगा जब परिणाम को लेकर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नीतिगत फैसले लेने पर मंथन कर रहा है।

For the first time action will be taken against private schools with poor results in MP Board

माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े लोगों का कहना है कि शासकीय स्कूलों का रिजल्ट खराब आने का मामला समझ में आता है, लेकिन निजी स्कूलों के परिणाम खराब आने का मतलब है कि शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद बनाने में कोई कमी रह गई है। शासकीय स्कूलों का रिजल्ट खराब आने पर स्कूल शिक्षा विभाग संबंधित प्राचार्य और टीचर्स को नोटिस देकर जवाब तलब करेगा। जिस निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम पिछले 2 साल से लगातार खराब आ रहा है, ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी चल रही है।

शिक्षा के व्यवसाय पर लगेगी लगाम

स्कूल खोलना अब ज्ञान देने की परंपरा की वजह व्यवसाय करने की परंपरा बन गई है। शिक्षा की गुणवत्ता और मापदंडों को पूरा करने की वजह निजी स्कूल संचालक शिक्षा को व्यवसाय के नजरी से देख रहे हैं। जिसके चलते शिक्षा के मापदंडों का प्राइवेट स्कूल संचालक ख्याल नहीं रखते हैं, परिणाम खराब आने के पीछे मूल कारण यही है।

इनका कहना है

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी का कहना है कि निजी स्कूलों का परिणाम खराब आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन प्रमुख कारण की तलाश में हमारा विभाग जुटा हुआ है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+