MP Suicide Case: अलीराजपुर में 'बुराड़ी' जैसा सामूहिक सुसाइड कांड, फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोग
MP Alirajpur Mass suicide: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दिल्ली के बुराड़ी जैसी खौफनाक घटना सामने आई है। सोमवार (1 जुलाई) को अलीराजपुर जिले के रौड़ी गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिनके शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।
बंद पड़े मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वालों में पति-पत्नी के साथ तीन बच्चों भी थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक आत्महत्या कांड को कौन भूल सकता है। 30 जून 2018 की चुंडावत परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। अब ऐसी ही घटना अलीराजपुर जिले में सामने आई, जहां परिवार के पांच लोग फांसी के फंदे पर झूलते मिले।
परिवार में एक दंपति और तीन बच्चे शामिल थे। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जांच के लिए एसडीओपी जोबट के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
इधर, मृतक परिवार के रिश्तेदारों ने आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। मृतकों की पहचान राकेश उसकी पत्नी ललिता, पुत्री लक्ष्मी, पुत्र अक्षय और प्रकाश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुबह प्रकाश के चाचा जब उसके घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। फिर शंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले।
हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक राकेश किसान था। वहीं परिवार को लेकर बताया जा रहा है कि उसने किसी तरह की परेशानी का भी जिक्र नहीं किया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications