Firecracker explosion in Damoh: दमोह में बड़े धमाके के साथ उड़ा पटाखा गोदाम, 4 लोगों की मौत 1 दर्जन घायल
Firecracker factory explodes in Damoh: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पटाखा के एक गोदाम में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे पूरे गोदाम में आग लग गई। जिसमें झुलसने से वाहन काम कर रहे फैक्ट्री मालिक समेत चार मजदूरों की मौत हो गई।
घटना उस वक्त हुई जब फैक्ट्री में मजदूर काम के लिए अपनी ड्यूटी पहुंचे ही थे। यहां बड़ी तादात में पटाखा बनाने के लिए बारूद और सामान भी रखा था। इसके आलावा पटाखों के पैक्ड कार्टून भी रखे थे।
गोदाम के एक हिस्से से अचानक पहला विस्फोट हुआ, फिर आहिस्ता-आहिस्ता आग की चिंगारी अन्य जगहों पर भी पहुंच गई। जब तक वहां मौजूद लोग गोदाम से बाहर निकल पाते, गोदाम का लेंटर भी धराशाही हो गया। जिसके मलबे में कई लोग दब गए।

एसपी सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक के प्रशासन को घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव दल की मदद से मलबे में फंसे लोगों को किसी तरह निकाला गया। एक मजदुर का शरीर के तो चिथड़े तक उड़ गए। घटना में फैक्ट्री संचालक का नाम अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता बताया जा रहा है। उसकी भी मौत हो गई। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जिसमें चार लोग ज्यादा गंभीर हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दमोह के बड़ा पुल के पास यह फैक्ट्री और गोदाम अवैध रूप से संचालित था। प्रशासन को यहां संचालित इस जानलेवा फैक्ट्री की कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। हालांकि प्रशासन अब इस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया हैं।
शहर में होगी पटाखा गोदामों की जांच
इधर दमोह कलेक्टर ने जिले में अन्य स्थानों पर जहां जहां पटाखा फैक्ट्री या ऐसे गोदाम संचालित हैं, उनकी जांच करवाने की बात भी कही हैं। रहवासी क्षेत्रों में स्थापित ऐसे गोदामों को हटाया जाएगा। इसके अलावा अनुमति के साथ जहां पटाखा फैक्ट्री संचालित है, वहां सुरक्षा के मापदंड कितने पूरे हो रहे हैं, यह भी पता किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications