MP News: भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से करने पर कांग्रेस नेता रेखा विनोद जैन के खिलाफ FIR दर्ज

MP news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष रेखा विनोद जैन के खिलाफ भगवान परशुराम को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने भगवान परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से की है, जिससे ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने लार्डगंज थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR filed against Congress leader Rekha Vinod Jain for comparing Lord Parshuram with Aurangzeb

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कांग्रेस नेता रेखा विनोद जैन ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में कथाकार मणिका मोहिनी के हवाले से लिखा गया था-

"औरंगजेब ने अपने भाई का सिर काटकर पिता को भेंट किया था, जबकि परशुराम ने अपनी माता का सिर काटकर खुद को भेंट किया था। नीच स्वभाव के लोग दोनों ही जगह हैं। हिंदुत्व की समस्या अधिक खतरनाक है, क्योंकि परशुराम को अवतार मानने वाले और उन्हें धर्म का प्रतीक मानने वाले, ब्राह्मणत्व और हिंदुत्व दोनों के अगुआ हैं।"

इस पोस्ट के वायरल होते ही बवाल मच गया। ब्राह्मण समाज और अन्य संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध दर्ज कराया।

शिकायतकर्ता ने क्या कहा

शिकायतकर्ता रोहित तिवारी ने कहा, "रेखा जैन ने भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से कर ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म को अपमानित करने का प्रयास किया है। यह धर्म विशेष के अनुयायियों के बीच वैमनस्य फैलाने वाला प्रयास है। ऐसे शब्दों के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"

पुलिस की कार्रवाई

मामले पर जबलपुर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा, "शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और लार्डगंज थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में त्वरित जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।"

सामाजिक संगठनों और पुजारियों ने जताई नाराजगी

विवादित पोस्ट के बाद उज्जैन में पुजारी संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कांग्रेस नेता का पुतला जलाया और बहिष्कार की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से समाज में आक्रोश है और सनातन संस्कृति पर सवाल उठाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रेखा जैन से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की है।

कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रेखा जैन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बयान से खुद को अलग कर चुकी है और नेता से जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

राजनीतिक हलचल तेज

इस पूरे विवाद के बाद जबलपुर समेत प्रदेशभर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा से सनातन संस्कृति का अपमान करती आई है और यह बयान उसी मानसिकता का उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+