वॉट्सऐप ग्रुप पर महिला शिक्षिका ने डाली 'डर्टी पिक्चर', प्राचार्य ने सारे सदस्यों को हटाकर ग्रुप किया बंद
मुरैना। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कई बार हमें मुश्किल में डाल देता है। जरा सी लापरवाही बड़ी शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला शिक्षिका के साथ हुआ।

दरअसल, मुरैना के शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षिकों वॉट्सऐप पर एक ग्रुप बना हुआ है। मुरैना संकुल के अंतर्गत आने वाले मुंगाबली के सरकारी माध्यमिक स्कूल की एक अध्यापिका के मोबाइल फोन से इस वॉट्सऐप ग्रुप पर एक फोटो भेजी गई।
संकुल प्राचार्य ए के श्रीवास्तव ने बताया कि हो सकता है कि यह तस्वीर गलती से ग्रुप में सेंड हो गई हो। हालाकि उन्होंने इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। शिक्षिका द्वारा गंदी फोटो भेजे के बाद इस आधिकारिक ग्रुप के सभी सदस्यों को ग्रुप से हटाकर कर ग्रुप तत्काल बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications