टीके की दो डोज लेने के बावजूद महिला डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हो गई
जबलपुर। मध्य प्रदेश में फिर से रफ़्तार पकड़ रहा है। साथ ही कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत टीके लगवाने वालों की संख्या भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच चौकाने वाली खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश के राजकीय गांधी मेडिकल कॉलेज की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद वे कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं।
महिला डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर मानती थी कि कोरोना के टीके की खुराक लेने के मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। शायद इसी लापरवाही के कारण वह टीके लगवाने के बाद भी कोरोना की चपेट में आ गई।
बता दें कि डॉक्टर की उम्र 48 वर्ष है। उसने 16 जनवरी को प्रथम और एक मार्च को दूसरी खुराक ली थी। दस मार्च को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब डॉक्टर को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। बता दें कि शनिवार को मध्य प्रदेश में 675 लोगों को कोरोना की चपेट में आए है। जबलपुर में 47 और इंदौर में 247 लोग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई।












Click it and Unblock the Notifications