Father's Day पर पिता से मिले CM मोहन यादव, ऐसा मिला आशीर्वाद की हो गए भावुक
Father's Day पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पिता से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीवी प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि, कुटुंब परंपरा विश्व को भारत की देन है। सभी को फादर्स डे अर्थात पितृ दिवस की बधाई।
इस दौरान एक चौंकाने वाला वाक्या भी देखने मिला, जब CM डॉक्टर मोहन यादव को उनके पिता ने 500 के नोट की गड्ढे दी, जिसमें से CM मोहन यादव ने एक नोट निकाल कर अपने पास रख लिया। वहीं इसके बाद CM मोहन यादव को पिता ने ट्रैक्टर सुधारने का बिल दे दिया, जिसे देख CM ठहाके लगाने लगे।

उज्जैन को दी सौगात
उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के संचालन का शुभारंभ किया उल्लेखनीय है कि उज्जैन से ओंकारेश्वर तक हवाई यात्रा का संचालन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर हवाई यात्रा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की पूजा अर्चना की उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दो हेलीकॉप्टर उज्जैन से ओंकारेश्वर यात्रा के लिए चलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आने वाले दिनों में हेलीकॉप्टर की संख्या और बढ़ाई जाएगी तथा प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एसीएस राजेश राजौरा, संदीप यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पिता से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टीवी प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि, कुटुंब परंपरा विश्व को भारत की देन है। सभी को फादर्स डे अर्थात पितृ दिवस की बधाई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: सिंहस्थ से पहले CM ने दी सौगात, अब क्षिप्रा में नहीं मिलेगा कान्ह का पानी












Click it and Unblock the Notifications