MP News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान, सूखने लगा चना, गेहूं ने रंग बदला
MP में अचानक मौसम के बदले मिजाज का असर अब फसलों पर दिखाई देने लगा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गेहूं और चने की फसल बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हो रही है। रविवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि मंगलवार की शाम तक जारी रही, जहां इसी के चलते राजधानी भोपाल और इंदौर के आसपास कुछ जिलों में फसल पर सीधा असर पड़ा है।
वन इंडिया हिंदी की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की, और बेमौसम बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। इस बीच किसानों से बातचीत करने पर जानकारी मिली कि, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और चने की फसल प्रभावित हुई है।

चना सूखने लगा, गेहूं ने रंग बदला
देपालपुर से गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे किसान रामेश्वर बताते हैं की, धुअर के कारण फसल खराब हो रही है। पानी पड़ने के कारण गेहूं का मुंह काला हो रहा है। गेहूं में सही कलर भी नहीं आ रहा। सरकार मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं दे रही। खेतों में खड़ा चना अब पकते-पकते सूख रहा है। किसान ओमप्रकाश बताते हैं कि, धुअर का फसलों पर प्रभाव पड़ेगा। इससे गेहूं काला पड़ने लगेगा। खराब मौसम के कारण चने खत्म हो गए हैं। किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है।
ओलावृष्टि और बारिश का असर
देशभर के अलग-अलग राज्यों के साथ मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लगातार ओलावृष्टि और बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है, तो वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही है। वर्तमान में गेहूं और चने की फसल कटने का समय है, लेकिन ऐसे में अचानक हुए मौसम में परिवर्तन से किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
मंगलवार की सुबह से मौसम में हुए परिवर्तन के चलते राजधानी भोपाल समेत मालवा निमाड़ अंचल में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जहां खंडवा, खरगोन, उज्जैन और देवास समेत अलग-अलग जिलों से ओलावृष्टि और बारिश की खबरें सामने आती रही। ओलावृष्टि और बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को झेलना पड़ा है, जहां किसानों की खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से तहस-नहस हो गई।
ये भी पढ़े- MP Weather: अभी नहीं टला 'मौसमी खतरा', इन जिलों में फिर बरसेंगे बदरा, ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications