नकली किन्नर बन लड़की से कर रहा था अश्लील हरकतें, बच्चों ने की जमकर पिटाई

भोपाल। शहर के हबीबगंज इलाके में एक रिटायर्ड आईपीएस के घर में वारदात करने के मकदस से घुसे नकली किन्नरो की बच्चों ने जमकर धुनाई की। अरेरा कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि दोपहर में वह अपने ससुर को लेकर अस्पताल गईं थीं। घर पर 11 साल की बेटी और छोटा बेटा था। कुछ देर बाद बेटी ने फोन पर सलवार सूट पहने दो लोगों के घर में घुसने की सूचना दी तो वे तुरंत घर पहुंचीं।

eunuch

दरअसल नकली किन्नर बनकर पहुंचे आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसला कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। आरोपी ने छात्रा को उसकी हर इच्छा पूरी करने का भी झांसा दिया। इसके बाद आरोपी छात्रा से अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा को शक हुआ तो उसने तत्काल अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए महिला ने पुलिस को फोन कर दिया। आशंका है कि आरोपी बच्चों के अपहरण के इरादे से घर में घुसे थे।

पीड़ित बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे एक रजिस्टर देते हुए उसका नाम लिखने को कहा था। इसके बाद पूजा करने की बात कहते हुए अंदर घुस गया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची बदमाशों की हरकतें भांप गई और दूसरे कमरे में जाकर मां को फोन कर दिया।

उन्हें घर से सलवार सूट पहने हुए एक महिला निकलती दिखी। बेटे-बेटी की बात सुनते ही उन्होंने तुरंत डायल 100 को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग लगाई। करीब पंद्रह मिनट बाद पुलिस ने एक वैन रोकी, जिसमें सलवार सूट पहने एक महिला बैठी थी। जांच में पता चला कि वह पुरुष था। पुलिस ने तुरंत वैन सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जब लड़की ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई तो स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई लगाई। छात्रा ने भी आरोपी को पीटा। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+