MP News: बड़े अखबार के एग्जिट पोल ने बताया मध्य प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, नतीजें जानकर चौंक जाएंगे आप
MP Exit Poll News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2030 के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले टीवी चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे ने भाजपा कांग्रेस के नेताओं की नेताओं की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। इस बीच प्रदेश के बड़े अखबार ने अपना एग्जिट पोल देकर लोगों को चौंका दिया है।
दरअसल, ज्यादातर टीवी चैनल एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को कांटे की टक्कर में दिखा रहे है, लेकिन कुछ चैनल भाजपा और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनते हुए दिखा रहे है। लेकिन प्रदेश के एक बड़े अखबार के एग्जिट पोल सर्वे ने दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर बता कर परिणामों को रौचक बना दिया है।

बता दे मध्य प्रदेश के बड़े और प्रतिष्ठा अखबार दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 95-115 सीटें और कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य खाते में 0 सीटें जा रही है। यानी दैनिक भास्कर के सर्वे में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिल रही है। जबकि भाजपा को थोड़ी सीटें कम मिल रही है, लेकिन मुकाबला कांटे का है।

वहीं देश के बड़े टीवी चैनल आज तक के एक्सेस माय इंडिया की सर्वे के अनुसार भाजपा को मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिल रहा है। बता दे आज तक चैनल के एक्सेस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक भाजपा को मध्य प्रदेश में 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है वही कांग्रेस पार्टी को 68 से 90 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भोपाल संभाग में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन सीटों के मामले में उसे नुकसान हो रहा है।
गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 114 सीटें मिली थी और वो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी,जबकि भाजपा के खाते में 109 सीटें ही गई थीं। बाद में कांग्रेस ने 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप कर सरातकार बना ली थी और प्रदेश के मुखिया कमलनाथ बन गए थे, लेकिन डेढ़ साल बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए और कमलनाथ सरकार गिर गई। इससे बहुमत भाजपा के पास आ गया और शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से एमपी के मुख्यमंत्री बन गए।
अब तक के जारी 8 एग्जिट पोल में से 5 बीजेपी को सत्ता में वापसी करवा रहे हैं, जबकि 3 पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना दिखा रहे हैं। हालांकि पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 112 और कांग्रेस काे 114 सीटें मिलती दिख रही हैं।
अन्य टीवी चैनलों के सर्वे
- पोलस्ट्रेट के एक्जिट पोल के मुताबिक- मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर
- मध्य प्रदेश में टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्ट्रेट के एक्जिट पोल के मुताबिक- बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें।
- इंडिया डेली न्यूज़ के अनुसार कांग्रेस को 111 से 121 सीटों का अनुमान
- न्यूज़ 18 इंडिया के अनुसार भाजपा को 119 सीटों का अनुमान
- ज़ी न्यूज़ के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 118 से 130 सीट कांग्रेस को 97 से 107 सीटे मिलने का अनुमान












Click it and Unblock the Notifications