प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर EOW का छापा, 30 लाख नकद व 25 लाख के जेवर मिले
सतना, 2 मई। मध्य प्रदेश के सतना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर रीवा EOW की कार्रवाई हुई है, जिसमें यहां पर अथाम संपत्ति मिली है।

रविवार सुबह पांच बजे EOW की टीम की ओर से मारे गए छापे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सतना में वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा के मारुति नगर में स्थित घर में 30 लाख रुपए नकद, 25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और स्मार्ट सिटी से लगता 7 एकड़ का फार्म हाउस होने का खुलासा हुआ है।
कार्रवाई में अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिल चुकी है। फिलहाल ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वैज्ञानिक के पास से और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मिश्रा के घर कार्रवाई जारी है। तीस लाख नकद और दस लाख के आभूषण व सात वाहन सीज सीज किए जा चुके हैं।
बता दें कि वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा ने अब तक की अपनी सरकारी नौकरी के दौरान महज 30 से 35 लाख रुपये की ही तनख्वाह पाई है। अभी तक उनके पास से एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।
EOW के टीआई मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी सहित 25 सदस्यीय टीम वैज्ञानिक के घर में जारी कार्रवाई में शामिल है। ईओडब्लयू की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ईओडब्ल्यू को वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा की बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications