क्रॉप सर्वेयर के पदों के लिए युवाओं की लगी भीड़, गुना में आठवीं पास पोस्ट के लिए इंजीनियरों ने किया आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का आलम इस कदर है कि आठवीं पास योग्यता वाली पोस्ट के लिए इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले छात्रों ने भी इस पोस्ट के लिए आवेदन किया है। दरअसल, पंचायत विभाग में डिजिटल क्रॉप सर्वेयर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इसके लिए बड़ी संख्या में नौजवान रोजगार के लिए आवेदन कर रहे है। खास बात यह है की आठवीं पास युवाओं के लिए निकाली गई इस भर्ती में इंजीनियरों ने तक आवेदन किया है। बीटेक किए हुए युवा विश्व भारती में शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके हैं और अपने दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने के जिला कार्यालय पहुंच रहे है।

Engineers applied for eighth pass post in Guna for the posts of Crop Surveyor

मध्य प्रदेश शासन के पंचायत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसल के सर्वे के लिए क्रॉप सर्वेयर के पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम 8वीं कक्षा पास और इंटरनेट का उपयोग करने की जानकारी रखने वाले आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आवेदकों के लिए यह आवश्यक था कि वे उसी गांव के निवासी हों। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई तक पूरी हो गई थी, और उस समय तक पटवारियों की आईडी से अनुमोदन किया गया था। 10 जुलाई के बाद प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन तहसीलदार की आईडी से किया जाएगा, और इसके लिए शनिवार को निर्धारित किया गया था।

गुना तहसील में क्रॉप सर्वेयर के कुल 307 पदों के लिए भर्ती की गई है, जिसमें गुना शहरी और ग्रामीण तहसील दोनों शामिल हैं। इसमें शहरी तहसील के 19 पद और ग्रामीण तहसील के 288 गांवों के लिए पद हैं। आवेदन MP ऑनलाइन के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे, और 307 पदों के लिए 521 युवाओं ने आवेदन किया।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शनिवार से स्थानीय तहसील में आवेदकों के कागजात की जांच शुरू की गई। कागजात की जांच के बाद, चयनित आवेदकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, इन सर्वेयरों की नियुक्तियां पंचायत स्तर पर ग्रामीण इलाकों में की जाएंगी। प्रत्येक सर्वे के लिए सर्वेयरों को 4 रुपये का मानदेय मिलेगा, और अतिरिक्त फसल दर्ज करने के लिए प्रति सर्वे 2 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।

पोस्ट ग्रेजुएट आवेदकों ने भी भर दिए फॉर्म

इन भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं कक्षा पास थी, लेकिन ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आवेदकों ने भी फॉर्म भर दिए। यहां तक कि बीटेक डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया। इस प्रकार, आठवीं पास की पोस्ट के लिए भी उच्च शिक्षित युवाओं ने आवेदन किया। शनिवार को तहसील में आवेदकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा, यह भी सामने आया कि कुछ MP ऑनलाइन संचालकों ने गलती से कह दिया कि सहायक पटवारी पद पर भर्ती हो रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+