MP Latest News: मध्य प्रदेश में आएगा रोजगार, CM मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से इंटरेक्टिव सेशन में संवाद किया। मुंबई के होटल ताज महल में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए होने वाले इंटरेक्टिव क्षेत्र में जीआईएस-2025 को सफल बनाने प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है।
मध्य प्रदेश में निवेश के अफसर को बढ़ाने के लिए आयोजित इंटरेक्टिव क्षेत्र की शुरुआत होटल ताज महल मुंबई में सुबह 10:00 बजे शुरू हुई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रारंभिक सत्र को संबोधित किया साथ ही उद्योगपतियों से राउंड टेबल मीटिंग और वन टू वन चर्चा भी की।

इंटरेक्टिव क्षेत्र के प्रारंभ प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह द्वारा मध्य प्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों विषय पर एक वीडियो प्रदर्शित किया गया। साथ ही मध्य प्रदेश में मुख्य पर्यटन अवसरों पर वीडियो प्रस्तुति और चर्चा की गई।
इस मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुंबई में आयोजित "इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्य प्रदेश" कार्यक्रम में उद्योगपतियों एवं प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं से अवगत कराया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन, फार्मा, डेयरी और कृषि जैसे कई सेक्टर्स में निवेश की अपार संभावनाओं के साथ देश का हृदय स्थल भी है, जहां से देशभर में आवागमन सुगम है। शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्राकृतिक, भौगोलिक, खनिज एवं वन संपदा के साथ मध्य प्रदेश सभी उद्योगपतियों एवं निवेशकों का हृदय से स्वागत करता है।












Click it and Unblock the Notifications