MP News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने मीडिया विभाग में किया बड़ा परिवर्तन, मुकेश नायक को बनाया कैप्टन
Bhopal News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मीडिया विभाग में बड़ा परिवर्तन किया गया है। दरअसल, जीतू पटवारी ने अपनी नई टीम के तहत पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश नायक को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान अध्यक्ष केके मिश्रा को मीडिया विभाग का सलाहकार नियुक्त किया गया है।
बता दे राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कई दिनों से मीडिया विभाग में परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चल रही थी इस बीच कांग्रेस कमेटी ने मीडिया विभाग में तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन किया है। जिसमें के के मिश्रा पुनर्गठन किया है। जिसमें मुकेश नायक को मीडिया विभाग का अध्यक्ष और के के मिश्रा को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की सूची भी जारी की है। जिसमें भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेंद्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं अब्बास हाफिज, अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पांडे, मिथुन अहिरवार, रविश वर्मा, फरहान खान, आरपी सिंह, सुदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार उपाध्यक्ष, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पांडे, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्पर्श चौधरी अश्वनी बांसल और रीना बोरासी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications