MP Election 2023: शाह की दो टूक के बाद बढ़ी बूथ कार्यकर्ताओं की पूछपरख, केंद्रीय नेता व कमेटियां भी एक्टिव
Madhya pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में केंद्रीय अमित शाह के दौरे का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। अमित शाह के जुलाई माह में लगातार तीन कैम्प करने के बाद प्रदेश भाजपा और अधिक सक्रिय हो गई है। पार्टी में छोटे-छोटे मसले को गंभीरता से लेने के साथ समितियों की बैठक का दौर भी शुरू हो गया है।
मंगलवार को न्यू जॉइनिंग कमेटी, चुनाव घोषणा पत्र समिति, जिला संयोजकों, मोर्चों की अलग-अलग बैठकों का दौर दिनभर चलता रहा। उधर प्रदेश भर में 5 अगस्त तक विधानसभा स्तर पर सम्मेलनों के लिए भी केंद्रीय नेताओं केंद्रीय मंत्रियों की टीमों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पहली बैठक न्यू जॉइनिंग को लेकर हुई। इसमें पार्टी में दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को ज्वाइन कराने के साथ अन्य लोगों को पार्टी में नए सिरे से ज्वाइन कराने पर विचार हुआ माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा में जल्द ही कुछ नए नेताओं की एंट्री कराई जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने पर विचार कर उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर भी ज्वाइन करने का दौर चलता रहेगा। इसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी की तर्ज पर जिलों में मुख्य रूप से चुनावी भूमिका निभाने वाले जिला संयोजकों की बैठक भी पार्टी कार्यालय में होने वाली है। जिला संयोजकों की बैठक में पार्टी की भावी प्लानिंग और उस पर एक्शन को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। रात में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जिला के साथ अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग भी होने वाली है।
तोमर की रीवा कटनी के बाद विदिशा-सागर में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा प्रदेश के सभी 203 विधानसभा सीटों में विधानसभा स्तर पर सम्मेलन कर रही है। जिसमें हर बूथ के तीन से चार पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा मंडल स्तर तक पदाधिकारियों को भी बुलाया जाता है। इन सम्मेलनों में हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाकर पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जा रही है सोमवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रिवर कटनी जिले के बरही में विधानसभा स्तर के सम्मेलनों में शामिल हुए थे। इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सागर और विदिशा जिले के सिरोंज में विधानसभा सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। छतरपुर में भी पार्टी के केंद्रीय नेता पहुंचने वाले हैं यह सभी सम्मेलन 5 अगस्त तक चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications