मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी जिसकी वजह से अभी तक नुकसना की खबर नहीं आई हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 थी।

अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं आई हैं, लेकिन भूकंप के झटके को महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। एएनआई के मुताबिक लोगों ने 7 बजकर 44 मिनट के आसपास भूकंप के हल्के झटके महूसस किए, जिसके बाद लोग भागकर घरों से बाहर निकल गए और खुले मैदान में जमा होने लगे।












Click it and Unblock the Notifications