MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर अपडेट, क्या रहेगा खास, जानिए

मध्यप्रदेश के देवास जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार गेंहू उपार्जन कार्य शनिवार से शुरू किया गया। दुर्गापुर स्थित स्टील सायलो पर स्थापित उपार्जन केन्द्रों पर 22 किसानों से 1234.55 क्विटल गेहूँ का उपार्जन किया गया। उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज (गेहूँ) लेकर आये किसानो का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। जिले में समर्थन मूल्‍य पर गेंहू उपार्जन कार्य 05 मई तक किया जाएगा। उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

Indore

जिले में पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल +175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस, कुल 2600 रूपये प्रति क्विंटल के मान से निर्धारित उपार्जन केन्द्रो पर गेंहू का उपार्जन किया जाएगा। शासन निर्देशानुसार जिला देवास में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर गेहूं खरीदी का कार्य 05 मई तक सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 08:00 से शाम 08:00 बजे तक किया जावेगा।

उपज लाने वाले किसानों का स्वागत

मध्यप्रदेश में इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया। जिले में किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया। पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया।

जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, किसान कैसे करें स्लॉट बुकिंग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+