MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का शुभारंभ, पहले दिन व्यवस्था देख किसानों ने दिया ऐसा रिएक्शन

मध्यप्रदेश में इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आज 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया।

जिले में किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया। पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया।

Indore

जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

खरीदी का कार्य नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देशन में किया जा रहा है। अपर कलेक्टर गौरव बेनल ने भी खरीदी केन्द्रों पर पहुंचकर खरीदी कार्य और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि, पहले द‍िन 12 खरीदी केन्द्रों पर 50 ट्रालियों में आये लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। खरीदी केन्द्रों पर गेंहू लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि, इन्हीं किसानों से खरीदी कार्य का मुहुर्त भी कराया गया।

जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले में किसानों के लिए पर्याप्त विगत वर्ष की भांति 91 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें गोदाम पर 56, स्टील साइलो बरलाई 6, विभिन्न मंडी में 4 एवं समिति स्तर पर 25 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत किसान अपनी सुविधा से किसी भी केंद्र पर अपना निःशुल्क स्टॉल बुक करा कर अपनी उपज विक्रय कर सकेंगे। गेहूं उपार्जन 2600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से (इसमें समर्थन मूल्य बोनस सम्मिलित है) पर की जायेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह के विशेष निर्देश है कि किसानों को भुगतान में किसी प्रकार का विलंब ना हो। खरीदी तौल होने के उपरांत तत्काल समिति प्रबंधक ऑपरेटर बिल बनायें। उसके बाद उसी समय ऑपरेटर द्वारा रेडी टू ट्रांसपोर्ट किया जाए। हैंडलिंग चालान या ट्रांसपोर्ट चालान बनाया जाए एवं समस्त प्रक्रिया उसी दिन पूर्ण कर स्वीकृति पत्रक बनाने की कार्रवाई नागरिक आपूर्ति नियम वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा की जाये, किसानों को भुगतान की कार्रवाई अतिशीघ्र हो सकें। जिला उपार्जन समिति द्वारा फील्ड में किसानों को पर्याप्त बैठने व्यवस्था, छाया, पेयजल, साफ-सफाई हेतु पंख छलने, क्लीनिंग मशीन, हमाल तथा तौल के लिए पर्याप्त तौल कांटे आदि सुविधा/ व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये। किसानों का भौतिक सत्यापन जिला स्तर से करने के साथ-साथ सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि नोडल अधिकारी जो केंद्र पर बनाए गए हैं, उनसे केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध सामग्री व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन तीन दिवस में पूर्ण करा कर पालन प्रतिवेदन जिला समिति को भेजा जाये।

गेहूं खरीदने के लिए कंट्रोल रूम आईपीसी बैंक इंदौर में बनाया गया है, जिसके नोडल महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के आलोक जैन को बनाया गया है तथा उनके साथ एक विशेष दल लगाया गया है। वे किसानों की समस्याओं को कंट्रोल रूम 07312533200 पर प्राप्त कर शिकायत का उचित निराकरण समय सीमा में करायेंगे। गेहूं उपार्जन पंजीकृत किसानों से ही किया जाएगा। जिले में कुल 31 हजार 280 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। किसानों के पंजीयन 31 मार्च तक किए जाएंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि किसान समय-सीमा में अपना पंजीयन कराये ताकि उनको गेहूं बिक्री करने में कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, किसान कैसे करें स्लॉट बुकिंग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+