MP Weather: तपती गर्मी से इन 40 जिलों को कब मिलेगी राहत? प्री मानसून में कहां-कहां होगी बारिश, IMD का अलर्ट

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। प्री मानसून के आने से कई जिलों का मौसम बदल रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर देखने को मिला तो वहीं कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से उमश भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। रविवार को छतरपुर में 44, खजुराहो में 43.6, रीवा में 43.6, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सिंगरौली, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

MP Weather Update

किन जिलों में होगी बारिश
राजधानी भोपाल, खरगोन, झाबुआ, पन्ना, दमोह, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, बड़वानी, अलीराजपुर, शाहजहांपुर, मंदसौर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा,नीमच, मुरैना, शिवपुरी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में भी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने धार जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही रायसेन, सीहोर, बैतूल,देवास, आगर मालवा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, सागर और पांढुर्णा जिलों में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना है और अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+