Gwalior News: मम्मी-पापा के झगड़े से परेशान बच्चे मुंबई से भागे, ग्वालियर शहर आकर हुए लापता

MP Gwalior News: ग्वालियर में इन दिनों क्राइम ब्रांच की टीम चार बच्चों को ढूंढने में खाता परेशान है दरअसल, यह चार बच्चे मां-बाप के झगड़े से परेशान होकर मुंबई से भाग कर ग्वालियर आए थे। जहां एक ऑटो वाले ने उन्हें माधव बाल निकेतन के पास छोड़ा था। लेकिन अब उन बच्चों का कोई अता-पता नहीं है।

मम्मी-पापा के बीच झगड़े होने के बाद, तीन नाबालिग बहनें और एक भाई मुंबई से भागकर ग्वालियर आ गए। अब उनका पता नहीं चल रहा है कि वे कहां हैं। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें ढूंढते हुए ग्वालियर पहुंची।

Due to fight between parents three sisters and one brother fled from Mumbai and came to Gwalior

मुंबई के अंधेरी ईस्ट से भागकर चारों भाई-बहन 27 मई को जब ग्वालियर आए तो उन्होंने मोबाइल पर फोन-पे एप से एक ऑटो ड्राइवर को पेमेंट किया था। इसी क्लू पर मुंबई पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की। उसने बताया कि 27 मई को बच्चों को माधव बाल निकेतन में अंदर तक छोड़ा था।

माधव बाल निकेतन शहर के जनकगंज इलाके में है। क्राइम ब्रांच यहां पहुंची तो पता चला कि बच्चे आए ही नहीं। माधव बाल निकेतन और वृद्धाश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव का कहना है कि हम सीधे बच्चों को प्रवेश देते ही नहीं हैं।

मां-पिता के झगड़े के बाद घर से भागे

बहनों की उम्र 17, 15 और 10 साल है। भाई 7 साल का है। 26 मई को मां-पिता के झगड़े के बाद चारों घर से भाग गए। उन्होंने पंजाब मेल ट्रेन पकड़ी। ट्रेन में ही उनकी मुलाकात मुरैना के युवक से हुई। बताया जा रहा है कि युवक ने दिलीप धाकड़ की ऑटो बुक की। शहर के आनंद नगर में रहने वाले ऑटो ड्राइवर दिलीप का कहना है कि बच्चों को लेकर बाल निकेतन पहुंचा। अपना किराया लिया, बच्चों को अंदर तक छोड़ा, बाहर 5 मिनट खड़ा रहा, फिर चला गया।

जनकगंज थाने की पुलिस भी लगा रही पता

कहां गए, इसकी मुंबई क्राइम ब्रांच पड़ताल कर रही है। ग्वालियर के जनकगंज थाने की पुलिस भी पता लगा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ट्रेन में बच्चों से मिले युवक की तलाश में मुरैना रवाना हुई है। ऐसा पता लगा है कि उसने ऑटो के अंदर बैठाकर बच्चों के फोटो भी लिए थे। उसकी पुलिस से बात हो गई है और टीम उसके पास पहुंच रही है। युवक का भी कहना है कि उसने बच्चों को बाल निकेतन के अंदर तक छोड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज से भी हो रही पड़ताल

माधव बाल निकेतन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को नहीं मिल सके हैं। टीम ने जांच में पाया कि यहां सिर्फ तीन दिन का डेटा स्टोर होता है। घटना 27 मई की है और आज 6वां दिन है। कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब भी बताए गए हैं। बाल निकेतन के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव का कहना है कि हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारे यहां बाल कल्याण समिति में पेश हुए बिना कोई बालक या बालिका सीधे आ ही नहीं सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+