हाथ में शराब की बोतल ​लेकर चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा शराबी

सतना। मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक चलती ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरा और उसे सिर्फ़ मामूली चोटें आई। जिसने भी यह नजारा देखा उसके तो होश उड़ गए।

Drunk man fall down from Train At Satna railway Station

जानकारी के अनुसार सतना में रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर से एक से रवाना होना था। इसी बीच एक युवक प्लेटफार्म से चलती ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरा। जिसे देख मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के आरक्षक द्वारा युवक को बचाने का प्रयास किया गया और उसको सकुशल पटरी से बाहर निकाला गया।

युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि युवक जब चलती ट्रेन के नीचे गिरा तो उसके हाथ में शराब की बोतल थी। वह ट्रेन से नीचे गिर गया, मगर शराब की बोतल उसके हाथ से नहीं गिरी और ना ही उसने शराब पीनी छोड़ी।

शराबी को आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन युवक बड़ा शातिर निकला और पुलिस की गिरफ्त के बावजूद मौके से पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+