मध्य प्रदेश: कई गांव-शहरों में कुत्तों के काटने से दहशत, नाराज लोगों ने किया चुनाव ​बहिष्कार का एलान

इंदौर/सागर। मध्य प्रदेश में इन दिनों आवारा कुत्तों का मुंह राह चलते लोगों को खूब काट-खा रहा है। अलग-अलग शहरों में पिछले कई रोज से कुत्ते के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। घायल लोगों की मदद के लिए 108 एम्बुलेंस अलर्ट पर हैं, किंतु हर इलाके में इनके समय पर पहुंचने की गुंजाइश भी कम हैं। लोगों की ​शिकायत है कि पागल कुत्तों को कॉलोनी व गली-मुहल्लों से बाहर नहीं खदेड़ा जा रहा, ऐसे में वे आसानी से कहीं भी इंसानों पर हमला कर देते हैं।

कई गांव-शहरों में कुत्ते के काटने की घटनाएं सामने आई

सागर में डेढ़ दर्जन महिला-बच्चे काटे
सागर जिले में गढाकोटा के मगरधा ग्राम में पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन बच्चे, महिला व पुरुषों को काटा खाया। इन सभी घायलों को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा से उपचार देकर सागर रैफर किया गया। 108 एम्बुलेंस के डा. इश्तीयक खान एवं पायलट सत्यान्द्र के मुताबिक,
घायलों में आंसु गौड़,अवंत्तीका गौड़,फूल वाई गौड़,पल्लवी गौड़,लल्लू गौड़,चन्द्रर सिंह गौड़,रेखा गौड़,राजवाई गौड़, अंजलि गौड़,जनकू गौड़ सहित अन्य ग्रामीण व बच्चें शामिल हैं। इन लोगों के परिजनों को जब ये पता चला कि कुत्ता पागल है तो उसे घेरकर जान से मार दिया। मां-बाप कई छोटे-छोटे बच्चों लिए अस्पताल निकले।

इंदौर में घरों से निकलने से डर रहे लोग
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर, जो कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित हो रही है; कुत्तों के काटने से जुड़ी घटनाओं से कोलाहल कर रही है। सांड़ों के अलावा कटखने कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

सुभाष चौक के कुअर मंडली इलाके के हालात यह हैं कि यहाँ आवारा कुत्तों के काटने की शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर अब क्षेत्र के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। रहवासियों का कहना है कि मामले की शिकायत नगर निगम से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक कर दी है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। कुअर मंडली क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में मासूम बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। लेकिन न तो मामले में निगम दस्ता कोई कार्रवाई कर रहा है न ही जिम्मेदार अधिकारी कोई जवाबदेही ले रहे हैं। जब मामले में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जाती है, तब उसका निराकरण भी स्वयं आला अधिकारीयों द्वारा कर दिया जाता है। इसी के चलते लोगों ने अब इलाके में बेनर पोस्टर लगा कर वोट मांगने आने वाले नेताओं और चुनाव का बहिष्कार किया है। यह इलाका विधानसभा क्षेत्र 3 का है, यहाँ की विधायक उषा ठाकुर है। मेयर को भी शिकायत की गई लेकिन वे तो खुद ही ये बयान दे चुकी हैं कि शहर में आवारा पशु हैं ही नही ऐसे में आम जनता को नजरअंदाज करना क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर और महापौर मालिनी गौड़ दोनों को भारी पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+