Diwali 2023: Orcha के लक्ष्मी नारायण मंदिर बना पूरा चौकोर, लेकिन जमीन से देखने पर आता है त्रिकोण नजर
Diwali 2023 Lakshmi pujan: धन की देवी लक्ष्मी की दीपावली के दिन हम सभी पूजा करते हैं और माता लक्ष्मी का इस दिन अलग ही महत्व माना जाता है। लक्ष्मी देवी के मंदिर में इस दिन दीप जलाने की विशेष मान्यता रहती हैं। एक ख़ास मंदिर मध्य प्रदेश में भी हैं।
हम बात कर रहे हैं निवाड़ी जिले में स्थित श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा की, जहां धन की देवी माता लक्ष्मी का सबसे अनोखा और अनूठा मंदिर स्थित है, मंदिर श्री यंत्र को आधार रखकर बनाया गया है। इसके प्रवेश द्वार पर उल्लू की चोंच का आकर किया गया है।

इसमें सबसे अहम बात यह है कि यह माता लक्ष्मी को समर्पित इस मंदिर का गर्भ ग्रह खाली है। यहां की प्रतिमा करीब 39 साल पहले चोरी हो गई थी, मंदिर में माता की प्रतिमा ना होने की बावजूद भी यहां पूजा पाठ की जाती है। मंदिर की दूसरी खासियत यह है की यह बना तो पूरा चौकोर है, लेकिन जमीन से कहीं भी देखने पर यह त्रिकोण आकार का ही दिखाई देता है !
लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा ना होने के बावजूद भी यहां लोगों द्वारा पूजा पाठ की जाती है। यहां धनतेरस से दीपावली तक हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं मानता है कि दीपावली की रात मंदिर व परिसर में दीपक जलने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य सुख शांति स्वास्थ्य प्रदान करती है।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications