'मोदी की हत्या' वाला बयान देने वाले राजा पटेरिया को दिया था रेस्ट हाउस, इंजीनियर, टाइम कीपर सस्पेंड
राजा पटेरिया को रेस्ट हाउस देने वाले पीडब्ल्यूडी इंजीनियर संजय खरे और टाइमकीपर रणधीर सिंह सस्पेंड। दोनों ने बिना अनुमति पटेरिया को रेस्ट हाउस उपलब्ध कराया था।

'मोदी की हत्या' वाला विवादित बयान देकर कानूनी पेंच में फंसकर जेल पहुंचे कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना-पवई में रेस्ट हाउस की सुविधा दी गई थी। हालांकि इसकी किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में जांच के बाद पीडब्लयुडी इंजीनियर व टाइम कीपर पर कार्रवाई की गाज गिरी है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि चार दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूर्व मंत्री पटेरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए उनकी हत्या करने के लिए तैयार रहने की बात कहते नजर आ रहे थे।
दमोह के कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री की हत्या को लेकर दिए विवादित मामले में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद पटेरिया को सामान्य कैदियों की तरह रखा गया है। उनकी अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। जमानत के लिए जिला कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इधर राजा पटेरिया के द्वारा जिस रेस्ट हाउस में कार्यक्रम किया गया था। उस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे। जिसमें पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर संजय खरे और टाइमकीपर रणधीर सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच में पाया गया कि उक्त दोनों कर्मचारियों के द्वारा राजा पटेरिया को बिना परमिशन के रेस्ट हाउस उपलब्ध कराया गया था। जहां आयोजित कार्यक्रम में विवादित बयान जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications