MP News: बंद कमरे से आने लगी बदबू तो लोगों ने तोड़ा गेट, फ्रिज खोलते ही उड़े होश

मध्य प्रदेश के देवास से दिलदहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां एक घर में महिला का शव फ्रिज में बंद मिला। बिजली गुल होने के चलते जब घर से बदबू आई तो लोगों ने घर का ताला तोड़कर देखा, इसके बाद फ्रिज से महिला का शव बरामद हुआ है।

बताया जाता है कि, जिस घर में महिला का शव मिला है, वह घर पिछले 8 महीने से बंद था, जहां इसी के चलते लोगों ने ध्यान नहीं दिया। वहीं जब बिजली गुल होने के बाद घर से अचानक तेज बदबू आने लगी तो लोगों ने घर का ताला तोड़कर देखा, जहां फ्रिज से महिला का शव बरामद हुआ है।

Indore

जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले 5 सालों से किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं महिला लगातार युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। संभवत: इसी के चलते युवक ने महिला की हत्या कर उसका फ्रिज में बंद करके रख दिया था। मकान मालिक ने बताया कि, घर पिछले 8 महीना से बंद था, जहां वह लगातार युवक से किराया मांग रहे थे, जिसके चलते युवक उन्हें किराया भी दे रहा था। वहीं अचानक जब बिजली गुल हुई तो लोगों को बदबू आने लगी, और जब घर खोला तो फ्रीज से महिला की लाश मिली है।

घर के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि, पिछले 8 महीने से उन्होंने महिला को नहीं देखा, मार्च 2024 में लोगों ने महिला को देखा था। वहीं इसके बाद से लोगों ने महिला को नहीं देखा था, जिस पर लिव इन पार्टनर महिला के गांव जाने के बाद कहता रहा था। वहीं पुलिस ने लिव इन पार्टनर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महिला के परिजनों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने हत्थे चढ़ी बाइक चोर गैंग, इन नंबरों की गाड़ियां मिली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+