MP News: सीएम मोहन यादव को दिव्यांग युवक ने भेंट किया पोर्ट्रेट, मिलेगी एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मंगलवार के दिन एक यादगार तोहफा मिला। विधानसभा कक्ष में खरगोन जिले के बड़वाह निवासी दिव्यांग युवा कलाकार आयुष कुंडल ने विधानसभा कक्ष में एक चित्र भेंट किया। आयुष इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी एक चित्र भेंट कर चुके हैं।
डॉ. यादव ने आयुष की असाधारण प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उसे एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

आयुष के माता-पिता ने इंदौर में एक प्रदर्शनी आयोजित करने की योजना बताई, जिसमें उनके बेटे द्वारा पैरों से बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतिभाशाली चित्रकार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित कई प्रमुख हस्तियों के चित्र बनाए हैं। इसके अतिरिक्त, आयुष ने अयोध्या में श्री राम मंदिर को दर्शाती एक पेंटिंग डॉ. यादव को भेंट की, जिन्होंने उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर काठेगांव के विधायक आशीष शर्मा भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications