दो-दो पत्नियां, शराब पीकर ड्यूटी, कुछ शिक्षक सालों से लापता; डिंडोरी के शिक्षा विभाग में चौंकाने वाला खुलासा
Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से सरकारी शिक्षकों का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसका खुलासा जिम्मेदार अधिकारियों ने ही किया है। बताया जा रहा है कि मेहदवानी ब्लॉक से टीचरों की लगातार शिकायत मिलने के बाद आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जो रिपोर्ट सामने आई वह चौक आने वाली है।
जानकारी मुताबिक मेहदवानी ब्लॉक से जो सहायक आयुक्त के पास जो रिपोर्ट आई है। उसमें 15 टीचर शराबी, 8 दो पत्नियों वाले बताए गए हैं। इतना ही नहीं कई टीचर सालों से लापता हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर कार्रवाई की गई है। जिसमें 9 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कई शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें दो पत्नियों वाले शिक्षक भी शामिल हैं।

मेहदवानी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के एक पत्र ने जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। जिसमे 15 शराबी, 9 शिक्षक अनुपस्थित और आठ ऐसे शिक्षक थे, जिसकी 2 पत्नियां थीं। अब ऐसे शिक्षको के खिलाफ सहायक आयुक्त डिंडोरी द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।
बताया जा रहा है कि मेहदवानी व डिंडोरी विकासखंड शिक्षाधिकारी ने शराबी शिक्षकों व स्कूल से लगातार अनुपस्थित रहने वाले टीचरों के खिलाफ कार्यवाही के लिये जनजातीय कार्यालय डिंडोरी से पत्राचार कर जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने मेहदवानी के 9 टीचर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।
यह सभी टीचर शराबी
बताया जा रहा है कि जो लिस्ट जारी की गई है उसमें बहादुर सिंह मरकाम प्राथमिक शाला ग्वारी टोला, सरजू परते, भारत सिंह मरकाम, संदीप धुर्वे, श्याम सिंह परते, लाल साय मरावी, लक्ष्मी चंद मरावी, लोक सिंह, सुरेश सिंह मरावी,मोहन सिंह मरावी, भद्दे सिंह मरावी ये शराबी शिक्षक हैं।
दो बीवी वाले टीचर
दो बेबी वालों में गेंद सिंह यूके, गोविंद दास, जिंदा राम परस्ते, सुरेश कुमार नंदा, लाल सिंह धुर्वे
खेतू सिंह मरावी, चंद्र कांत मसराम, बेनी प्रसाद तुमरली हैं। हालांकि सर्विस रिकॉर्ड में एक ही पत्नी का नाम हो सकता है इसलिए ऑन रिकॉर्ड इनकी एक ही पत्नी है लेकिन जो जानकारी जमीनी स्तर से सहायक आयुक्त को भेजी गई है उसमें इनकी दो बीवियों काजिक्र है।
यह सभी शिक्षक 5 साल से लापता
जानकारी अनुसार अनुपस्थित रहने वाले रविंद्र मसराम, प्रदीप कुमार मार्को, नवल सिंह भारतीय, अर्जुन सिंह टेकाम, सोमनाथ भवेदी, मेवा लाल भारतीय, अर्जुन सिंह धुर्वे, सकल सिंह पेंड्रो, मुकेश रघुवंशी हैं। इनमें मेवा लाल वर्ष 2005 से ही गैर हाजिर हैं। वहीं बाकी के शिक्षकों को भी 5 साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। उनका पता न ब्लॉक के जिम्मेदार अफसरों को है न उन स्कूलों के जिम्मेदारों को और न शीर्ष पर बैठे अफसरों को। हैरानी की बात यह है कि बताया जा रहा है कि इन टीचरों के नाम से फिर भी राशि आहरित हो रही है। यानी सैलरी पूरी पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications