अपने फायदे के लिए मोदी ने देश को युद्ध में धकेल दिया : दिग्विजय
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को जमकर कोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने फायदे के लिए देश को युद्ध की तरफ धकेल दिया है।

आज सुबह होते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ये ट्वीट भारत-पाक के रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच किए हैं।
दिग्विजय ने कहा कि युद्ध के सौदागर मोदी ने भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्हें इलेक्शन जीतने का यही एक रास्ता दिख रहा है।
पाकिस्तान की फौज को मजबूत कर रहे पीएम मोदी
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी युद्ध जैसे हालात पैदा करके पाकिस्तानी फौज और आईएसआई को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान की चुनी हुई सरकार कमजोर हो रही है।
दिग्विजय ने सवाल किया कि क्या दो परमाणु शक्तियां एक जंग को झेल पाएंगी। दिग्विजय ने सुबह 6 से 7 बजे के बीच ये ट्वीट किए।
'भगवान के लिए, गरीबी और भूख से लड़ाई लड़ें भारत-पाक'
दिग्विजय ने कहा कि क्या ये दोनों देश गरीबी और भूख से नहीं लड़ सकते। दिगिविजय ने कहा कि भगवान के लिए बच्चों के भविष्य की सोचिए और जंग की बात करना बंद कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications