Digvijay Singh ISIS के लिए जासूसी करने वाले इन नेताओं को भिजवाएंगे जेल, आखिर कब? जानिए
Digvijay Singh told on ISIS: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो सत्तारुरूढ़ दल और बजरंग दल के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाकर उन्हें जेल भिजवाएंगे।

Digvijay Singh told on ISIS: मध्य प्रदेश में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों पर लगातार एक्शन जारी हैं। जबलपुर में भी ISIS से कनेक्ट आतंकी माड्यूल बर्स्ट हुआ। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है।
खंडवा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले वह ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे, जिन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। उन सभी को जेल भिजवाया जाएगा।
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और बजरंग दल के कई लोगों ने पाकिस्तान के ISIS इंटेलिजेंस के लिए जासूसी की हैं। सरकार बनते ही उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाएगा और जेल पहुंचाएंगे। वो लोग कौन-कौन है, दिग्विजय सिंह ने उनके नाम नहीं बताये।
इधर सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही कह चुके है कि दिग्विजय सिंह सुर्खियों में आने के लिए बगैर तथ्यों के और प्रमाण के बयान देते हैं, इसलिए उनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। कई बार कहा कि कोई प्रमाण लाओ तो लाते नही है। चरित्र हत्या की राजनीति कांग्रेस करती है और जनता बंटाधार जी को अच्छे से जानती हैं।
आपको बता दें कुछ समय से एमपी में आतंकी संगठनों से जुड़े मामलों का लगातार खुलासा हो रहा हैं। सरकार भी ढूंढ ढूंढकर ऐसे तत्वों पर कार्रवाई कर रही हैं। एमपी का HUT कनेक्शन उजागर होने के बाद जबलपुर में जिस तरह ISIS माड्यूल का भंडाफोड़ हुआ, बेहद चौकाने वाला है।
कर्नाटक इलेक्शन के वक्त कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल बैन का मुद्दा भी शामिल किया था। उसके बाद देश में जमकर बहस हुई। सिमी के साथ एमपी में इस संगठन पर प्रतिबन्ध लगाने दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार के वक्त साल 2000 में भी डिमांड की थी।












Click it and Unblock the Notifications