हिजाब विवाद में दिग्विजय सिंह की एंट्री, गंगा-जमना पर बुलडोजर कार्रवाई से आपत्ति, पूछा किस नियम से कार्रवाई
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने मप्र के दमोह की गंगा-जमना स्कूल से उपजे हिजाब विवाद के बाद स्कूल के अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई व बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट कर लिखा किमैं आज तक नहीं जान पाया किस क़ानून के अंतर्गत भवनों पर बिना न्यायालीन प्रक्रिया अपनाए बुलडोज़र चलाए जाते है।

दरअसल मप्र के दमोह स्थित गंगा-जमना स्कूल में करीब 20 दिन पहले हिन्दू छात्राओं को हिजाब पहनाए जाने का मामला सामने आया था। विवाद के बाद सीएम, गृहमंत्री स्तर से इसमें जांच के निर्देश दिए गए तो खुलासे पर खुलासे होने लगे। इधर स्थानीय प्रशासन ने स्कूल के एक हिस्से को अवैध व बिना अनुमति निर्माण किए जाने को लेकर उसे तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की थी। इसमें बुलडोजर को भी मौके पर पहुंचाया गया था, हालांकि उसका उपयोग नहीं हो सका और हथौड़े से अतिक्रमण वाला हिस्सा तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी।
दिग्विजय सिंह ने एक मप्र के एक मीडिया पर्सन के उस ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें स्कूल पर कार्रवाई के दौरान पुलिस के सामने स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची रोते हुए कह रही थी कि मैं इसी स्कूल में पढूंगी, इसे मत तोड़ो। दिग्विजय सिंह ने गंगा-जमना स्कूल सहित प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था। उनका आशय था कि बिना न्यायालयीन प्रक्रिया और कानूनी प्रक्रिया अपनाए भवनों पर बुलडोजर चलाया जाना उनकी समझ में नहीं आया। उन्होंने अपना ट्वीट @INCMP और @CMMadhyaPradesh को टैग किया है।












Click it and Unblock the Notifications