MP: 'क्या मीटिंग बिगाड़ने आए हो?...', राहुल गांधी की सभा में दिग्विजय सिंह को आया गुस्सा
मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस की ओर से जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा आयोजित की गई थी, जहां इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया।
वहीं इस यात्रा के बाद आयोजित हुई जनसभा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का गुस्सा देखने मिला है, जहां दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से NSUI कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में आयोजित हुई जनसभा में दिग्विजय सिंह को उस वक्त गुस्सा आ गया, जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी कर रहे थे, तभी अचानक दिग्विजय सिंह मंच संभाला और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। दिग्विजय सिंह को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की हरकत पर इतना गुस्सा आ गया कि, उन्होंने यह तक कह दिया, क्या मीटिंग बिगाड़ने आए हो?। इधर, दिग्विजय सिंह का गुस्सा देख कांग्रेस नेता चौंक गए। वहीं दिग्विजय सिंह के माइक छोड़ते ही, विपिन वानखेड़े ने माइक संभाला, और NSUI कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए समझाइश दी।
मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस की बड़ी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवेंथ रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखवीर सिँह, जय राम रमेश, केसी वेणुगोपल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, राहुल गांधी ने सभा को संबोधन शुरू करते ही BJP पर निशाना साधा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाबा साहब अंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू जैसा बनकर संविधान की रक्षा करने का देश की जनता से आह्वान करते हुये कहा कि, यह रैली संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि, महू की धरती में बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हुआ था जिन्होंने देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया और कांग्रेस भी यही अलख जगाने आई है। अगर हम सब मिलकर हमारे महापुरुषों के आदर्शों पर चलेंगे तो बीजेपी की सत्ता हिल जाएगी। इस मौके पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उनकी हार के पीछे सावरकर और डांगे का हाथ था।
ये भी पढ़े- 'कहते हैं, हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढ़ो, लेकिन...', मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications