Bhopal News: दिग्विजय सिंह सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान

mp politics news: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत के अंदर हिंदू विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर दिग्विजय सिंह ने दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर जिस प्रकार ट्वीट किया है, यह दिग्विजय सिंह की देश विरोधी के साथ सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस देश के अंदर रावण कौन है और श्रीराम कौन है, यह देश की 140 करोड़ जनता ने तय किया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के अनुरूप PM मोदी सुशासन के साथ काम कर हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग उनका विरोध कर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रकटीकरण करते हैं। त्रेता युग में श्री राम का विरोध रावण ने किया, कलियुग में राम के अस्तित्व को कांग्रेस ने नकारा, ऐसे में स्पष्ट है कि रावण कौन है। जो सनातन विरोधी मानसिकता के लोग हैं उन्हें राम में रावण दिखेंगे और श्रीकृष्ण में कंस।

Digvijay Singh is brand ambassador of anti-Sanatan mentality, statement of BJP president VD Sharma

हिन्दू आतंकवाद के मिथक को दिग्विजय ने जन्म दिया

शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाढ़ार दिग्विजय सिंह ने ही हिन्दू आतंकवाद के मिथक को जन्म दिया है और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। ये हमेशा हिन्दुत्व को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। गुजरात के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को रावण कहा था, जिसका गुजरात की जनता जवाब दे चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समूचा देश जनता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सनातन के स्वाभिमान को पुनः जागृत किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, काशी कोरिडोर, महाकाल लोक की भव्यता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसलिए आए दिन कांग्रेस के बड़बोले नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता।

दिग्विजय सिंह भारत के सबसे बड़े जयचंद

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जो लोग हमेशा से सनातन विरोधी मानसिकता वाले रहे हैं, ऐसे लोगों को सनातन से जुड़े विषयों में पड़ना ही नहीं चाहिए। आतंकवादी से गले मिलने का कार्य दिग्विजय सिंह ने किया। कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण का कार्य करती है। दिग्विजय सिंह, सेना के पराक्रम को लेकर सवाल पूछते हैं, वे भारत के सबसे बड़े जयचंद हैं।

मोदी जी ने गरीबों का जीवन बदलने का कार्य किया

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में महिला उत्पीड़न अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी आपके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में महिलाओं के साथ ऐसे अपराध हुए हैं कि आप जवाब नहीं दे पाएंगे।

मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ

वीडी शर्मा ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में शपथ-पत्र प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। कांग्रेस पार्टी कहती थी कि मंदिर बनाने का नारा लगाने वाले तारीख नहीं बताते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हॅू कि आगामी 24 जनवरी को करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+