जानिए क्यों, दिग्विजय सिंह को सता रहा 'लुंगी' खुलने का डर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह दशहरा के शुभ अवसर पर नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा शुरू करने जा रहे है। इससे पहले वे अपनी इस यात्रा को लेकर की गई मांगों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में रांची नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे 'हल्ला बोल, लुंगी खोल' अभियान पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत देश में तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं।

digvijay singh

नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा शुरू करने के दो दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 6 माह की इस यात्रा के दौरान अपने शौच के स्थान को लेकर चिंतित दिख रहे हैं। दिग्विजय ने रांची प्रकरण पर बोलते हुए कहा, 'स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई तुगलकी फरमान जारी किये गये हैं, जिसमें लुंगी जब्त करने तक के प्रावधान हैं। इसलिये मैं नहीं चाहता कि यह यात्रा के दौरान कोई मेरी या मेरी साथियों की धोती या लुंगी उठाये।'

आपको बताते चलें कि रांची नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान 'हल्ला बोल, लुंगी खोल' के तहत वहां बीते रविवार सुबह को खुले में शौच जाने पर सजा के तौर पर लुंगी रखवा ली गई थी। बाद में खुले में शौच नहीं करने के वादे के साथ लोगों को उनकी लुंगी लौटाई गई।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि ' मोबाइल शौचायल उपलब्ध करवाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। लेकिन प्रोटोकाल का पालन नहीं करते हुए मुख्य सचिव के अधीनस्थ अधिकारी द्वारा उनके पत्र का जवाब दिया गया। जिसमें कहा कि उनकी मांग संबंधित पत्र को संबंधित विभाग के पास भिजवा दिया गया है। इस तरह से स्वच्छता के मुद्दे पर मेरी मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+