कांग्रेस-सपा के मतभेद से होगा 'INDIA' अलायंस को नुकसान? क्या कहता है सर्वे?
ABP News CVoter Survey: एमपी में 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि वो सत्ता में वापसी करेगी तो वहीं कांग्रेस को लगता है कि जनता का साथ उसे ही मिलेगा।

इस चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है और मोदी सरकार को हराने के लिए बने इंडिया अलायंस को पूरा भरोसा है कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तय करेगा।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच जंग
लेकिन इस चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच वाद विवाद देखा जा रहा है जिसकी वजह से इंडिया गठबंधन आगे कैसे चलेगा इसको लेकर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
229 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
दरअसल एमपी की 230 सीटों के लिए कांग्रेस ने 229 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी 22 उम्मीदवारों को चुनावी अखाड़े में उतारा है और इसके बाद दोनों पार्टी के नेताओं में मतभेद देखा गया जिसके बाद दोनों दलों को लेकर सवाल होने लगे हैं।
इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचेगा?
ऐसे में क्या एमपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच का मतभेद इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचाएगा? इस बारे में एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया। जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
प्रश्न: क्या एमपी में कांग्रेस और SP का मतभेद 'INDIA' को नुकसान पहुंचाएगा?
- हां
- नहीं
- कह नहीं सकते
40% लोगों ने कहा कि एमपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच के मतभेद से इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा, जबकि 47 फीसदी लोगों का मानना है कि इससे 'इंडिया गठबंधन' को नुकसान 'नहीं होगा तो वहीं, 13 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ 'कह नहीं सकते' हैं। आपको बता दें कि इस सर्वे को 22 अक्टूबर तक किया गया है।
खास बातें
साल 2018 में एमपी में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई लेकिन ये सरकार केवल 15 महीने चली और फिर साल 2019 में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सत्ता वापसी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications