Bageshwar Dham धीरेंद्र शास्त्री के लिए दो रुपये है राजनीति की कीमत! बोले, करोड़ों का अध्यात्म कौन लुटाए
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सागर में श्रीमद् भागवत कथा के मंच से स्पष्ट कर दिया कि वे राजनीति से दूर रही रहेंगे। उन्होंने कहा कि दो पैसे की राजनीति पर करोड़ों का आध्यात्म नहीं लुटा सकते।


सागर के बहेरिया में आयोजित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा के दौरान दिव्य दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि... राजनीति के चक्कर में हमारे पास नहीं आना। न हम तुम्हे टिकट दिलवा सकते हैं, न ही किसी भी व्यक्ति से हम प्रार्थना कर सकते। हम अपने ईष्ट के अलावा किसी से भी प्रार्थना नहीं करते। अगर आना भी हो और हनुमान जी की कृपा को पाना हो तो चले आना। बाकी किसी भी पार्टी या पॉलिटिक्स सपोर्ट के चक्कर में तुम मेरे पास मत आना, क्योंकि हम दो पैसे की राजनीति पर करोड़ों का अध्यात्म नहीं लूटा सकते। मैं जो भी कहता हूं स्पष्ट कहता हूं।
CM शिवराज सिंह से मुलाकातों के बाद कयास लगाए जा रहे थे
दरअसल बुंदेलखंड के छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वरधाम मंदिर और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते काफी समय से धर्म, आध्यात्म और राजनीति के लिए चर्चित रहा है। यहां सीएम शिवराज सिंह चैहान से लेकर भाजपा के तमाम मंत्री, नेता और भाजपा से जुड़ी फिल्मी हस्तियां पहुंचती रही हैं। कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ भी यहां हाजिरी लगाने जा चुके हैं। बीते दिनों अक्षय तृतियां पर भोपाल में सीएम शिवराज और धीरेंद्र शास्त्री की मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। उधर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जो धर्म की बात करेगा, मैं उनके साथ खड़ा हूं। इसके बाद कयास लग रहे थे कि वे भाजपा से जुड़ सकते हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ेंः












Click it and Unblock the Notifications