Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bageshwardham Dhirendra Shastri की कथा के दौरान 95 लोगों की घर वापसी, क्रिश्चियन बन गए थे

भय, लालच और मजबूरी में हिंदू से धर्मांतरण कराकर जिन लोगों को क्रिश्चियन धर्म ग्रहण कराया गया था, ऐसे 95 परिवारों को बागेश्वरधाम की कथा के दौरान घर वापसी कराई गई है।

धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण करने वालों की घर वापसी कराई

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिन्दू राष्ट्र निर्माण की मुहिम चला रहे हैं। सागर में उनकी कथा के दौरान रविवार को 95 ऐसे लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई, जो भय, लालच और अन्य कारणों से हिन्दू धर्म त्यागकर क्रिश्चियन बन गए थे।

मध्य प्रदेश के सागर में चल रही बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री मद्भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ। कथा के दौरान 95 लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है। मंच से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वापसी करने वालों से बातचीत भी की है। उन्होंने कहा आगे कोई बड़ा प्रलोभन मिलेगा तो क्या फिर चले जाओगे, जवाब में लोगों ने कहा कि हम आपके द्वारा प्रेरित होकर सनातन धर्म में आए हैं, अब कभी वापस नहीं जाएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की जब तक शरीर में सांस रहेगी तब तक हिंदू को बिखरने नहीं दूंगा इस बीच कथा में उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण करने वालों की घर वापसी कराई

उन्होंने कहा कि बारिश हो रही है ज़मीन जरूर गीली है लेकिन ज़मीर गीला नहीं होना चाहिए। जिस यज्ञ में बारिश हो जाती है वह यज्ञ सफल हो जाता है। मैं कह रहा था कि सागर में कुछ बड़ा होने वाला है। आज कुछ परिवार सनातन धर्म में वापसी कर रहे हैं। इसमें 50 से अधिक परिवारों के 95 लोग शामिल हैं जो भ्रमित होकर अन्य धर्म में चले गए थे। उन्होंने गुलाब रानीए दयाल और अन्य लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि अब बताइए कहते हैं कि हम नफरत फैला रहे हैं या कोई हमारे भोले-भाले सनातनियों को बहला रहा है।

Recommended Video

    Bageshwar Dham के Dhirendra Krishna Shastri पर ये क्या बोल गए Tej Pratap Yadav | वनइंडिया हिंदी

    अंतिम दिन हुए भावुक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    कथा के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि सागर के पागलों आप सभी धन्य हो आज यहां मेरी कथा का अंतिम दिन है। यहां जैसी भक्ति कहीं नहीं देखी मुझे आप सबकी आदत हो गई है। जल्द ही फिर आऊंगा और आप सभी को राम कथा सुनाऊंगा। कथा के दौरान जमकर बारिश हुई, देर रात से ही लोग बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने हजारों की संख्या में मौजूद थे। बारिश में भीगते श्रद्धालुओं को देख वह बार-बार बाल्कनी से आकार लोगों का अभिवादन करते रहे। साथ ही सहयोगियों को व्यवस्थाएं बनाये रखने के लिए निर्देशित करते रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+