'अगर शिव मंदिर है प्राण प्रतिष्ठा होगी; अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री; क्यों आया गुस्सा?

Ajmer Sharif dargah controversy: अजमेर शरीफ दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इसके लिए दरगाह पक्ष को नोटिस जारी किया है‌। इस मामले में अगली सुनवाई अब 20 दिसंबर को होगी। नोटिस के बाद अब बयानबाजी भी तेज हो गई है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया है।

इलेक्ट्रॉनिक चैनल आज तक से बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा कि 'भगवान की कृपा है सब मंगल-मंगल हो रहा है। हिंदुत्व के प्रति सकारात्मक टाइम आ रहा है, अगर वहां भी शिव मंदिर है तो प्राण प्रतिष्ठा होगी, रुद्राभिषेक होना चाहिए।

Dhirendra Shastri Ajmer Sharif controversy

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अपने कट्टर हिंदुत्ववादी विचारों के लिए ही जाने जाते हैं। फिलहाल वे हिंदुओं में जात-पात को मिटाने के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर निकले हुए हैं। जो ताज 29 नवंबर को ओरछा में खत्म होगी।

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि गजवा-ए-हिंद या भगवा-ए-हिंद जो होना है जल्दी हो जाए। वह आरपार के मूड में निकले हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, 'एक करोड़ कट्टर हिंदू बना लेंगे तो हजार वर्ष तक सनातन धर्म को कोई उंगली नहीं दिखा सकता, इतनी सी बात है समझ जाए तो ठीक है। नहीं तो तुम्हारी बहन बेटी को लव जिहाद से बचा नहीं सकता है, चाहे अधिकारी हो, नेता हो, अभिनेता हो, खास हो या आम हो। लव जिहाद, लैंड जिहाद से तुम अपनी पीढ़ी को बचा नहीं सकते।

पर्ची वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, 'हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब नारी नारायणी बन जाएगी, हिंदुओं को मंजिल तब प्राप्त होगी जब मंदिर में बनी हुई जितनी मस्जिदे हैं वहा फिर से मंदिर बन जाएंगे। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी कहीं से भी बहन बेटी गुजर जाएं तो धर्म विरोधी, लव जिहाद वाले टेढ़ी निगाह से ना देखें। हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी जब हिंदू हिन्दुस्तान में हिंदू राष्ट्र का झंडा फहरा देंगे।

इसी यात्रा के दौरान हिंदुओं से जागने की अपील करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, जो होना है जल्दी हो जाए। हिंदू जग जाए तो बढ़िया हैं ना जगे तो और बढ़िया हैं। जल्दी से इस्लामिक राष्ट्र बन जाए। हम तो आरपार के मूड में निकले हैं। गजवा ए हिंद हो जाए या भगवा ए हिंद हो जाए। कौन हिंदू मुसलमान करता रहे, यह होना चाहिए वह होना चाहिए, जो होना है जल्दी हो जाए।

धीरेंद्र शास्त्री 'हिंदू एकता' के लिए 21 नवंबर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू की थी जो कि 29 नवंबर यानी शुक्रवार को पूरी होगी‌। वह 9 दिनों में बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किमी की दूरी तय करेंगे‌। इस यात्रा के लिए कुल आठ पड़ाव बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+