फिल्मी स्टाइल में बोलेरो आठ बार पलटी खाई, देखिए CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो
Dhar MP : हादसे का सीसीटीवी VIDEO हुआ वायरल, बोलेरो ने खाई 8 पलटी, 2 की मौत व 5 घायल
धार, 28 फरवरी। मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम अंबाड़ा में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें बाइक को बचाने में चक्कर में बोलेरो आठ बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो ने सात लोगों को अपनी चपेट में लिया, जिनमें से दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
Recommended Video
फिल्मी स्टाइल में बोलेरो आठ बार पलटी खाई, देखिए CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो

कुक्षी पुलिस थाने के एसआई संतोष पाटीदार ने बताया कि ग्राम अंबाड़ा के पास बोलेरो गाड़ी वाला मनावर में काम से जा रहे थे। गाड़ी तेजी से चलाकर सामने से बाइक आ रही थी। बाइक को टक्कर मारते हुए बोलेरो पलटी खाते हुए दूसरी ओर जा गिरी। बोलोरे में अंतिम और प्रेमसिंह बेठे थे। गाड़ी से नीचे दबने के कारण दोनों की मौत हो गई। जबकि छोटू व सरदार सिंह आदि घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications