ATM को गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास, पुलिस का सायरन सुनकर भागे
दमोह और सागर जिले में निजी बैंक के ऐसे एटीएम जहां पर रात में सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहते, ऐसे एटीएम लुटेरों के निशाने पर हैं। इंडिया वन बैंक का एक महीने में तीसरा एटीएम गैस कटर से काटने का असफल प्रयास किया गया है।

Madhya Pradesh के दमोह जिले में निजी बैंक के एटीएम लुटेरों के निशाने पर हैं। करीब एक महीने में तीसरी दफा एक ही बैंक का एटीएम गैस कटर से काटकर लूटने का असफल प्रयास किया गया है। जिले के पथरिया में नगर परिषद भवन के नीचे स्थित इंडिया वन कंपनी के एटीएम को गैस कटर काटने काटा जा रहा था, पुलिस वाहन की आवाज सुनकर लुटेरे गैस कटर छोड़कर भाग खड़े हुए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले की पथरिया तहसील मुख्यालय पर गढ़ाकोटा रोड स्थित नगर परिषद भवन में स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम को बीती रात अज्ञात लुटेरों ने लुटने का प्रयास किया है। हालांकि वे एटीएम को काटने में सफल नहीं हो सके और गैस कटर छोड़कर उन्हें भागना पड़ा। मुख्य इलाके में बैंक एटीएम लूटने के प्रयास की जानकारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बैंक ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी है। इधर जानकारी मिली है कि पुलिस की गश्ती के कारण ही लुटेरे एटीएम को काटने में सफल नहीं हो सके और आहट मिलने के बाद वे भाग खड़े हुए।
Recommended Video
सागर-दमोह में एक ही बैंक के एटीएम लुटेरों के निशाने पर
पुलिस की जानकारी अनुसार सागर, दमोह में बीते एक महीने इंडिया वन बैंक के ही एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया है। सागर में सानौधा इलाके में तो उसी रात दमोह में सागर रोड पर इसी निजी बैंक को भी इसी तरह गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस प्रयास में भी वे असफल रहे थे। अब पथरिया में ठीक इसी तरीके से प्रयास किया गया है। इससे लगता है कोई गैंग प्री-प्लान तरीके से इस बैंक के एटीएम जहां रात में सुरक्षागार्ड नहीं होते उनके निशाने पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications