MP: दमोह के मड़ियादो में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, शिवलिंग तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
दमोह के मड़ियादो में होली के ठीक एक दिन पहले गांव में बने छोटे से शिवमंदिर में विराजे भोलेनाथ को किसी शरारती व्यक्ति ने रात में खंडित कर दिया। माहौल बिगड़े इसके पहले पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

मप्र के दमोह जिले के मड़ियादो में किसी शरारती तत्व में होली के रंग में भंग घोलने और माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से गांव में छात्रावास के पास बरगद के चबूतरे के नीचे बने मंदिर में शिवलिंग को तोड़ दिया। सोमवार सुबह जब मंदिर के सेवक शिवलिंग पर जल अर्पित करने पहुंचे तो शिवलिंग को टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने गांव वालों को सूचना दी तो मौके पर भीड़ लग गई और लोग गुस्से में आ गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के मडियादो में बालिका छात्रावास के पास स्थित एक चबूतरे पर भगवान भोलेनाथ का मंदिर बना है। इसमें विराजमान शिवलिंग को बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि होली के ठीक पहले अज्ञात व्यक्ति ने यह हरकत कर गांव में होली के रंग में भंग घोलने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। इधर मंदिर का निर्माण कराने वाले सेवाराम नामदेव जब सुबह मंदिर में जलार्पण करने पहुंचे तो शिवलिंग के पास बड़ा पत्थर पड़ा था और शिवलिंग की जिलेहरी व ऊपर स्थित शेषनाग का फन पूरी तरह टूटा हुआ था। मंदिर में विराजे नंदी की प्रतिमा को भी तोड़ा गया है। सेवाराम ने पुलिस को बताया कि यहां पर शराब की बोतलें भी पड़ी हैं।
Recommended Video

गांव का ही युवक गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए मंदिर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी और इलाके में माहौल खराब न हो इसके लिए लोगों को समझाइश भी दी है। इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में गांव के ही कड़ोरी उर्फ रामगोपाल बसोर नाम के 22 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार युवक ने अपना जुर्मा कबूल किया है, इस बात की पुष्टि भी थाना पुलिस से जुड़े सूत्र कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications