Damoh: SBI में खिड़की तोड़कर घुसा चोर, लॉकर रूम तक पहुंचकर उलटे पैर लौटा

भारतीय स्टेट बैंक की जबेरा शाखा में बीती रात चोरी की नियत से एक व्यक्ति खिड़की तोड़कर घुसा था। वह लॉकर रूम तक पहुंच गया था, लेकिन अंदर नहीं घुस पाया। चोरी के प्रयास की यह घटना के बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

sbi jabera damoh

SBI मप्र के दमोह जिले के जबेरा स्थित स्टेट बैंक इंडिया की शाखा में चोरी का असफल प्रयास किया गया है। चोर बैंक की खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर पहुंच गया। वह लॉकर रूम तक पहुंचा और उसने यहां पर कुल 4 ताले चटका दिए। बावजूद इसके वह लॉकर रूम में घुसने में कामयाब नहीं हो सका। इधर यह सारा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

SBI

जबेरा थाना पुलिस के एएसआई राकेश पाठक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई के बैंक मैनेजर उदय प्रताप शाक्य ने लिखित में शिकायत दी है। इसमें बैंक की खिड़की तोड़कर अज्ञात व्यक्ति चोरी की नियम से बैंक के अंदर घुसा था। बैंक के सीसीटीवी में यह सब रिकॉर्ड हो गया है। बैंक में मौके पर जाकर पड़ताल की गई तो खिड़की की जाली और कांच तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किया था। चोर काफी देर बैंक के अंदर रहा और उसने कैश काउंटर सहित लॉकर रूम तक जाकर चोरी का प्रयास किया था। लॉकर रूम के बाहर तक कुल चार ताले तोड़े गए हैं। हालांकि वह काफी प्रयास के बाद भी लॉकर रूम के अंदर नहीं घुस पाया। फिलहाल बैंक मैनेजर ने जो जानकारी दी है, उसमें बैंक से कुछ चोरी नहीं हो पाया।

Recommended Video

    दमोह: प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा, आमजन को सुनाया संदेश

    कपड़ों से पूरे शरीर और चेहरे को ढंके था
    सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड चोर का हुलिया पुलिस को भी स्पष्ट समझ नहीं आ रहा है। वे अपने पूरे शरीर को लबादे से ढंके हुए था। सिर, चेहरे को भी पूरी तरह कवर करके रखा था, ताकि सीसीटीवी में उसका चेहरा रिकॉर्ड न हो सके। पुलिस बैंक जैसे संस्थान में चोरी के प्रयास करने के मामले को गंभीरता से लेकर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+