Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिगजौम का मध्य प्रदेश में असर, अगले 2 दिन बारिश के आसार, किसान परेशान

Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु में कहर बरपाया है। इसका असर आज मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। जिसके चलते कल भी बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सिवानी, अनूपपुर, शहडोल और सतना में बारिश दर्ज की गई है।

वहीं एक अन्य वेदर सिस्टम जो कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। उसके चलते भिंड में भी बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में अभी 10 दिसम्बर तक मौसम इसी तरफ का बना रहेगा, इसके बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव आने की सम्भवना जताई जा रही है‌‌।

Madhya Pradesh weather update

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने अपनी दस्तक दे दी है, जिसके चलते अब दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में 15 दिसम्बर के बाद प्रदेश में तेज ठंड के साथ शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं।

प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है, इसका प्रभाव शहडोल और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में कोहरा भी छाया रहेगा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी एक-दो दिन वेदर सिस्टम सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके वेदर सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है।

इसके अलावा चक्रवाती तूफान मिचौंग आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कुछ कमजोर हो गया है। लेकिन इसका आंशिक असर एमपी के मौसम में देखने को मिल रहा है। फिलहाल आज मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। अरब सागर से नमी आ रही है और इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग समेत कई जिलों में में बादल छाए रहने की संभावना है‌। साथ ही उत्तरी हवाएं अब रफ्तार पकड़ रही है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के जानकारी अनुसार प्रदेश में अभी लगातार मौसम में बदलाव आएगा, दिन और रात दोनों के तापमान में बदलाव दर्ज किया जाएगा‌। अभी जो वेदर सिस्टम बना हुआ है, उसकी वजह से रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन दिन के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में आज भी जबलपुर संभाग और शहडोल संभाग के साथ-साथ नर्मदा पुरम और रीवा संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ-साथ घने कोहरे की सम्भवना जताई गई है।

इसके साथ ही देवास, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर के साथ साथ , आगर मालवा में भी बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी के हालात बन सकते हैं। मध्य प्रदेश में अधिकांश जिलों में अभी दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जबकि रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में 10 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+