MP: इंटरनेट से ढूंढते हैं कस्टमर केयर का नंबर, तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने बताया कारण

मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां साइबर जागरूकता हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर की ओर से लगातार जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक प्रसारित किया जा रहा है।

इंदौर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि, किसी सर्च इंजन से कस्टम केयर का नंबर ढूंढते हैं, तो सावधान रहें। साथ ही पुलिस ने जल्दी बाजी में लोन लेने वाले लोगों को अलर्ट किया है।

Indore

इंदौर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि, कभी भी गूगल या अन्य सर्च इंजन से सीधे कस्टमर केयर नंबर न लें, क्योंकि यह अक्सर धोखाधड़ी हो सकते हैं। ठग नकली नंबर पोस्ट करके आपकी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे चुराने की कोशिश करते हैं। हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही सही संपर्क नंबर प्राप्त करें और साइबर धोखाधड़ी से बचें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। पुलिस ने बताया कि, जल्दी में लिया गया ऑनलाइन लोन आपके लिए जाल बन सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं, वरना छोटी राहत बड़ी मुसीबत बन जाएगी।

पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़े

मध्यप्रदेश के इंदौर में महंगे दोपहिया वाहन चुराने वाले 02 शातिर चोर, इंदौर पुलिस के थाना हीरानगर की कार्यवाही में धराए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 07 मोटर सायकल जिसमे 05 बुलेट एवं 01 यामाहा R15 एवं 01 बजाज पल्सर मोटर सायकल कुल कीमती लगभग (15 लाख) बरामद की है।

आरोपी मूलतः अमझेरा जिला धार के निवासी है, जो दिन में इंदौर शहर में आकर करते थे वाहनों की रैकी और रात में आकर देते थे चोरी को अंजाम।

बैंकिंग फ्रॉड करने वाले धराए

बैंकिग सिस्टम की सुविधा का दुरुपयोग कर, लोगों के साथ करोड़ों रुपये के बैंकिंग फ्रॉड करने वाले ICICI बैंक कर्मचारियों का गिरोह, पुलिस थाना विजय नगर इंदौर की गिरफ्त में है। इंदौर सहित पंजाब, गुजरात, तेलंगाना के करीब 01 दर्जन व्यापारियों के साथ करोडों रूपये की धोखाधडी की थी, ICICI बैंक के कर्मचरियों ने। ICICI कर्मचारी ने खुद पासवर्ड बदल, एक दर्जन खातों से की आनलाईन शॉपिंग, खरीदे लाखों रूपये कीमत के एप्पल-16 प्रोमेक्स, सैमसंग एस-24 अल्ट्रा जैसे मोबाइल फोन एंव गोल्ड।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने हत्थे चढ़ी बाइक चोर गैंग, इन नंबरों की गाड़ियां मिली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+